जबलपुर: घमापुर थाना क्षेत्र में एक सराफा कारोबारी ने महिला को नकली जेवर देकर 6 लाख 69 हजार 681 रुपये की ठगी कर दी।पुलिस ने बताया कि बरऊ मोहल्ला निवासी 45 वर्षीय मिथलेश रैकवार ने पिछले 10 वर्षों से झामनदास चौक स्थित प्राप्ति ज्वेलर्स के संचालक सचिन सोनी से किस्तों में सोने-चांदी के जेवर खरीद रही थीं।
गहनों के काले पड़ने पर जब उन्होंने दूसरी दुकान पर जांच कराई, तो वे नकली निकले। पुलिस ने आरोपी सचिन सोनी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
