ब्राह्मण बुजुर्गो की आंखें बनवाएगी सकल ब्राह्मण महासमिति,13 को कैंप

ग्वालियर: सकल ब्राह्मण महासमिति के पदाधिकारीयों ने संकल्प लिया है कि ब्राह्मण समाज के बुजुर्गों को जो आंखों से कम देख पा रहे हैं, जिनकी आंखें मोतियाबिंद, काला पानी से ग्रसित हैं उनको 13 जून को दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक सकल ब्राह्मण महासमिति के प्रधान कार्यालय ऊंट पुल पर निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा.

जिसमें देविशा नेत्र चिकित्सालय के डायरेक्टर डॉक्टर ध्रुव पाठक और उनकी टीम निशुल्क जांच करेगी एवं जिनकी आंखों का ऑपरेशन होना होगा उनका चयन किया जाएगा। एक सप्ताह के अंदर देविशा नेत्र चिकित्सालय में ऑपरेशन किए‌ जाएंगे। इसका संकल्प लेने वालों में नेहा कौल, किरण त्रिवेदी रूवी शर्मा, सुलेखा शर्मा, नितिन मिश्रा को दायित्व दिया गया है। 8 जून से सायं काल 5 बजे से 7 बजे तक प्रधान कार्यालय में आंखों की जांच निशुल्क की जाएगी।

Next Post

भारतीय क्रिकेट टीम पांच टेस्ट मैचों की सीरीज खेलने पहुंची ब्रिटेन

Sat Jun 7 , 2025
लंदन, 07 जून (वार्ता) भारतीय क्रिकेट टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) 2025-27 चरण की शुरुआत करने इंग्लैंड के खिलाफ अपनी बहुप्रतीक्षित पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलने लंदन पहुंच गई है। शुक्रवार रात मुंबई से रवाना हुई भारतीय क्रिकेट टीम शुभमन गिल की अगुवाई में आज ब्रिटेन पहुंच गई। […]

You May Like