कैंट बोर्ड ने बढ़ाया किराया, हाईकोर्ट के आदेश की ली आड़

जबलपुर: कैंटोनमेंट बोर्ड ने सदर स्थित शिवाजी ग्राउंड के किराये राशि में एक बड़ा बदलाव किया है जिसके तहत खेल गतिविधियों के आयोजन को लेकर नई किराया दरें लागू कीं गईं हैं। खेल के अलावा हाईकोर्ट के आदेश पर मोहर्रम, दशहरा और दंगल आदि के आयोजनों के लिए अब आयोजकों को किराया जमा करना होगा। मतलब साफ है कि पहले जो कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा धार्मिक आयोजनों के लिए ग्राउंड के किराये की छूट दी जाती थी उसे अब खत्म कर दिया गया है। लिहाजा इस परिवर्तन को लेकर प्रारंभिक तौर पर लोगों द्वारा विरोध शुरू कर दिया गया है।
कुछ इस तरह बढ़ाया गया किराया
जानकारी के अनुसार फुटबॉल के आयोजन के लिए पहले कैंट बोर्ड द्वारा पहले आयोजकों से 5 हजार रुपए सुरक्षा निधि व 500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से वसूला जाता था जिसे अब बढ़ाकर 3 हजार रुपए प्रतिदिन का किराया कर दिया गया है। वहीं 1 हजार रुपए सफाई शुल्क भी आयोजकों को देना होगा। इसी तरह अन्य खेल गतिविधियां व स्कूलों के खेल प्रतियोगिताओं के लिए पहले 6 हजार रूपए प्रतिदिन किराया था। जिसे बढ़ाकर अब 10 हजार रूपए कर दिया गया है।

शिवाजी ग्राउंड के अलावा ईदगाह ग्राउंड का कैंट बोर्ड प्रशासन द्वारा 5 हजार रुपए किराया लिया जाएगा। यहां पहले 1500 रुपए प्रतिदिन के हिसाब से किराया लिया जाता रहा है। हालांकि बीपीएल परिवारों को पचास फीसदी की छूट जारी रहेगी। इसी तरह आरसी ग्राउंड का अब 10 हजार रूपए प्रतिदिन किराया लिया जाएगा। जो पहले 3 हजार रूपए हुआ करता था। वहीं गोराबाजार आजाद चौक ग्राउंड 10 हजार रूपए प्रतिदिन कर दिया गया है। उक्त ग्राउंड को ज्यादात्तर शादी के लिए स्थानीय लोग किराए पर लेते थे।

Next Post

क्लर्क के साथ होटल में दुष्कर्म

Sun Jul 6 , 2025
जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत अहिंसा चौक स्थित एक होटल में युवक शादी का झांसा देकर अस्मत लूटता रहा। पुलिस के मुताबिक रांझी निवासी 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्राइवेट जॉब कर रही है। सन 2020 में जब वे एक वर्कशॉप में क्लर्क के पद पर […]

You May Like