क्लर्क के साथ होटल में दुष्कर्म

जबलपुर: विजय नगर थाना अंतर्गत अहिंसा चौक स्थित एक होटल में युवक शादी का झांसा देकर अस्मत लूटता रहा। पुलिस के मुताबिक रांझी निवासी 24 वर्षीय युवती ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वे प्राइवेट जॉब कर रही है। सन 2020 में जब वे एक वर्कशॉप में क्लर्क के पद पर पदस्थ थी जब उसकी मुलाकात चंदन कॉलोनी रांझी निवासी अजय पटैल पिता विजय पटैल 26 वर्षीय से हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच बाचतीत होने लगी।

अजय ने उसे प्रेम जाल में फंसा लिया इसके बाद 20 सितम्बर 22 में उसे मिलने के लिए अहिंसा चौक स्थित एक होटल में बुलाया जहां जबरदस्ती उसके साथ दुष्कर्म किया इसके बाद शादी का झांसा देकर लगातार उसके साथ होटल में शारीरिक संबंध बनाता रहा जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वे अपने वादे से मुकर गया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

शादीशुदा युवक ने रचाई सगाई, अस्मत लूटी, भाग गया था गुजरात, पीडि़ता ने कर ली थी खुदकुशी

Sun Jul 6 , 2025
जबलपुर:ग्वारीघाट थाना क्षेत्र में रहने वाली एक युवती ने 9 दिसम्बर को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मर्ग जांच में खुलासा हुआ कि गुजरात के एक शादीशुदा युवक ने उसे धोखा देते हुए प्रेम जाल मेंं फंसाने के बाद उससे सगाई की इसके बाद उसकी अस्मत लूटने के बाद […]

You May Like