
सोहागपुर। इन दिनों समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी प्रारंभ है जिससे खरीदी केंद्र के दोनों ओर ट्रैक्टर ट्रालियों की लंबी-लंबी कतारे देखी जा सकती है। जिस कारण आवागमन रोड पर एक तरफ से ही किया जा रहा है ऐसे में बड़े वाहनों को निकालने में काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है क्योंकि बड़े वाहन वारिश होने के कारण उन्हें कच्ची सड़क पर भी नहीं उतारा जा सकता है।इसी के चलते आज बड़वानी पुल के पास दो ट्रक आपस में फस गए जिससे जाम की स्थिति बन गई पुलिस प्रशासन को सूचना मिलने पर पुलिस बल मौका स्थल पर पहुंचा और उन्होंने मीडिया समूह में जानकारी दी जिससे कि विभिन्न ग्रुपों में जाम लगने एवं वाहनों को डाइवर्ट करने की जानकारी दी गई। यह जाम लगभग 2:30 बजे के आसपास लगा जो शाम 6:00 बजे आवागमन की स्थिति समान्य हो पाई। जाम लगने से यात्रियों को काफी परेशानी महसूस हुई। जाम लगने से पिपरिया से सोहागपुर तरफ आने जाने वाले हल्के चार पहिया एवं दोपहिया वाहन को सेंट जोसेफ स्कूल के सामने से होते हुए बनवारी, मोकलबाड़ी, बरुआ, नवलगांव, गुंदरई होते हुए सोहागपुर निकलवाया गया। इसी तरह सोहागपुर से पिपरिया की ओर जाने वाले दो पहिया चार पहिया वाहन चालक द्वारा गुंदरी नवलगांव मोकलवाडी बरवानी होकर इस रूट का उपयोग किया गया।
