गंदगी फैलाने वालों पर जुर्माना आवश्यक

सीहोर। शहर में विकास कार्य तेजी से किए जा रहे हंै. वहीं शहर को सुंदर और स्वच्छ रखने के लिए भी नपा का अमला सतर्क है. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने शनिवार को शहर के वार्ड क्रमांक सात में सड़क निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया. इस मौके पर उन्होंने कहा कि सड़क का निर्माण पूरी गुणवत्ता के साथ समयसीमा पर किया जाए. उन्होंने 19 लाख से सीसी रोड़ के कार्य का यहां पर मौजूद क्षेत्रवासियों से भूमिपूजन कार्य का शुभारंभ कराया.

इस दौरान उन्होंने कहा कि गंदगी फैलाने वालों पर भारी जुर्माना और कड़ी निगरानी जरूरी, इसके लिए शहर में स्वच्छता मित्रतों के अलावा कचरा गाड़ी आदि लगाई गई है. वहीं नगर में लोगों को शुद्ध जल उपलब्ध हो इसके लिए भी नगर पालिका जल प्रभारी से चर्चा की. पार्षद विजेन्द्र परमार ने बताया कि नपाध्यक्ष द्वारा क्षेत्र अंतर्गत शिवाजी कालोनी, जितेन्द्र कुशवाह से मालवीय के घर तक शिव मंदिर से गोविन्द्र गीते तक एवं गोपाल कुशवाह से राम सिंह के तक सीसी रोड़ का निर्माण कार्य का भूमि पूजन कराया गया. इस मौके पर पार्षद राजेश मांझी, नरेन्द्र राजपूत, अजय पाल सिंह राजपूत मौजूद थे.

Next Post

साहिल मर्डर केस: प्रेम प्रसंग में हुई थी हत्या, न्यायालय ने आरोपियों को सुनाई आजीवन कारावास की सजा

Sun Feb 15 , 2026
सीहोर। वर्ष 23 के अंतिम दिन हुई युवक साहिल की हत्या के बहुचर्चित मामले में प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश श्रीमती स्मृता सिंह ठाकुर, विशेष न्यायालय, जिला सीहोर ने बड़ा फैसला सुनाया. न्यायालय ने आरोपी साजिद, जुबैर और आमिर निवासी सिपाहीपुरा को धारा 302 भादवि के तहत आजीवन कारावास […]

You May Like