भेल क्लब में ‘ओपन टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ

भोपाल: भेल ऑफिसर्स क्लब, भोपाल में आज ‘ओपन टेनिस टूर्नामेंट (विंटर एडिशन 2025)’ का शुभारंभ हुआ, जिसके साथ ही 13 से 16 नवम्बर तक चलने वाले चार दिवसीय रोमांचक और प्रतिस्पर्धात्मक टेनिस मुकाबलों की शुरुआत हो गई।

 

इस टूर्नामेंट में कई श्रेणियाँ शामिल हैं — अंडर-12 बॉयज़ एवं गर्ल्स, मेंस सिंगल्स, विमेंस सिंगल्स, मेंस सिंगल्स (35+), तथा मेंस डबल्स (संयुक्त आयु 45+)। भोपाल और आसपास के क्षेत्रों से 130 से अधिक खिलाड़ियों ने पंजीकरण कराया है, जिससे यह संस्करण अब तक के सबसे लोकप्रिय आयोजनों में से एक बन गया है।

उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि थे इलैयाराजा टी (IAS), प्रबंध निदेशक, मध्यप्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में रूपेश तेलंग, महाप्रबंधक (ट्रांसफॉर्मर्स एवं फीडर्स), भेल भोपाल एवं अध्यक्ष, भेल ऑफिसर्स क्लब उपस्थित रहे।

इस प्रतियोगिता के सह-प्रायोजक हैं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI), जबकि होंडा और SBI कार्ड्स आयोजन सहयोगी हैं। प्रतिभागियों को 12 नवम्बर को हुए साइन-इन समारोह के दौरान आकर्षक गूडीज़ प्रदान की गईं, वहीं प्रत्येक श्रेणी के विजेताओं और उपविजेताओं को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे।

भेल भोपाल इकाई प्रमुख प्रदीप कुमार उपाध्याय के आशीर्वाद से यह आयोजन टेनिस सचिव प्रतीक श्रीवास्तव के नेतृत्व में तथा क्लब अध्यक्ष रूपेश तेलंग और उपाध्यक्ष एस.एस. पटेल के मार्गदर्शन में आयोजित किया जा रहा है।

यह टूर्नामेंट न केवल खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देगा, बल्कि फिटनेस, टीम भावना और सामुदायिक एकता को भी प्रोत्साहित करेगा।

Next Post

हर्कियाखाल डैम में युवक लापता, मगरमच्छ के हमले की आशंका  

Thu Nov 13 , 2025
नीमच। नीमच समीप स्थित जाजू सागर (हरकियाखाल) डैम में बुधवार दोपहर करीब 12 बजे एक हादसा हो गया। सूत्रों के अनुसार, मछली पकडऩे के दौरान एक व्यक्ति अचानक लापता होने की सूचना है, जिसकी वजह से इलाके में सनसनी फैल गई है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कुछ लोग डैम में जाल […]

You May Like