स्कूल शिक्षा विभाग के आंकड़ों पर जयवर्धन ने सीएमओ और मुख्य सचिव को लिखा पत्र, कार्रवाई की मांग

भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा में 30 और 31 मार्च 2026 को आयोजित दो दिवसीय युवा विधायक सम्मेलन के दौरान वितरित ‘विकास और सेवा के 2 वर्ष’ नामक पुस्तिका में स्कूल शिक्षा विभाग से संबंधित प्रकाशित दावों को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए गए हैं।

पूर्व मंत्री एवं कांग्रेस विधायक जयवर्धन सिंह ने इस मामले में मुख्यमंत्री कार्यालय, मुख्य सचिव, स्कूल शिक्षा विभाग के प्रमुख सचिव तथा विधानसभा सचिवालय को पत्र लिखकर जांच और जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

जयवर्धन सिंह ने सवाल उठाया कि वर्ष 2025-26 में लैपटॉप और स्कूटी योजना के लाभार्थियों से संबंधित आंकड़े कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम घोषित होने से पहले किस आधार पर प्रकाशित किए गए। उन्होंने आंकड़ों के स्रोत का खुलासा करने और उनकी सत्यता की जांच कराने की मांग की है।

उन्होंने शून्य अथवा केवल एक शिक्षक के भरोसे संचालित हो रहे स्कूलों तथा वर्ष 2024-25 में परीक्षा परिणामों में सुधार संबंधी दावों पर भी चिंता जताते हुए दस्तावेजी प्रमाण मांगे हैं।

जयवर्धन सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री के नाम से जारी साहित्य में गलत अथवा अपुष्ट जानकारी का प्रकाशन गंभीर प्रशासनिक मामला है और इसके लिए जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

Next Post

कैबिनेट बैठक: MP में 41 हजार करोड़ के विकास का ब्लूप्रिंट, RGPV का पुनर्गठन और भोपाल को नया बायपास

Tue Sep 1 , 2026
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक मंगलवार को मंत्रालय में संपन्न हुई। मंत्रि-परिषद ने मध्यप्रदेश के सर्वांगीण विकास और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग 41 हजार करोड़ रुपये से अधिक के महत्वपूर्ण वित्तीय प्रस्तावों और जनकल्याणकारी निर्णयों को स्वीकृति प्रदान की। […]

You May Like