मुरैना: घर में अपने परिवार के साथ सो रहे युवक की गोली लगने से मौत हो गई। कमरे में टूटी चूड़ियां मिली हैं। मृतक के भाई ने बोला है कि पड़ोसी ने हत्या की है जबकि पुलिस ने कहा कि यह सुसाइड का मामला लग रहा है। मृतक युवक लवकुश माहौर सूरत (गुजरात) में मजदूरी करता था।
देर रात 25 वर्षीय लवकुश की उसके ही कमरे में गोली लगने से मौत हो गई। मृतक गुजरात से 12 दिन पहले ही बेटे के जन्म की खुशी और होली मनाने घर आया हुआ था। पुलिस जांच में जुटी हुई है।
