त्यौहार नजदीक, ई- रिक्शा बाजार में मचाएंगे धमाचौकड़ी

जबलपुर: शहर में त्योहारी सीजन नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है, लेकिन ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन की तैयारी नाकाफी नजर आ रही है। खासकर ई-रिक्शा पर कोई ठोस कार्यवाही न होने के कारण आगामी त्यौहार के दिनों में ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो सकती है। शहर के मुख्य बाजार क्षेत्रों जैसे सुपर मार्केट, गंजीपुरा, लार्डगंज, बड़ा फुहारा, कमानिया गेट, गोहलपुर आदि बाजार क्षेत्र में पहले से ही जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में इन ई-रिक्शा की धमाचौकड़ी से न केवल ट्रैफिक धीमा करते हैं, बल्कि पैदल चलने वालों के लिए भी परेशानी बन रहे हैं।
रूट तय फिर भी, दूसरे पर चल रहे
यातायात पुलिस द्वारा तीनों थाना क्षेत्र में ई रिक्शा के चलन के लिए अलग- अलग जोन तय किए हैं। लेकिन उसके बावजूद भी निर्धारित रूट छोड़कर दूसरे रूट पर ई- रिक्शा दौड़ते हुए नजर आ रहे हैं। हालांकि ट्रैफिक पुलिस द्वारा समय-समय पर इन ई रिक्शा चालकों पर कार्यवाही की है। लेकिन फिर भी यह अपनी मनमानी पर उतारू हैं, अगर जल्द ही कोई ठोस कार्यवाही नहीं की गई तो यह आने वाले त्यौहारों में बाजार की सवारी बैठाने को लेकर धमाचौकड़ी मचा सकते हैं।
बैठक में बनाई गई है रणनीति
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने व यातायात व्‍यवस्‍था को सुनिश्चित करने के लिए सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में ई-रिक्‍शा प्रबंधन संबंध में विस्‍तार से चर्चा कर कहा गया कि इस संबंध में उपयुक्‍त नीति बनाई जाये ताकि शहर की यातायात व्‍यवस्‍था समुचित रूप से संचालित हो सके। अब देखने वाली बात होगी कि जबलपुर प्रशासन त्योहार से पहले बाजारों में ट्रैफिक को संभालने के लिए कोई ठोस रणनीति अपनाता है या नहीं, वरना इस बार त्योहार में लोग खरीददारी करने निकलेंगे तो ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं से जूझना पड़ेगा।

Next Post

पुराना स्टॉक पास कराने व्यापारी बना रहे दवा

Wed Jul 30 , 2025
जबलपुर: न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उड़द और मूंग की खरीदी के दौरान जहां एक ओर खरीदी केंद्रों पर अमानक उड़द- मूंग मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर खुद को किसान बताने वाले व्यापारी मूंग को पास करने के लिए सर्वेयर पर दवाब बना रहे हैं, जिससे विवाद भी सामने […]

You May Like