जयपुर (वार्ता) राजस्थान के बॉडी बिल्डर अरशान खान राज्य के इतिहास में पहली बार बॉडी बिल्डिंग के एशिया चैम्पियन बने हैं।
राजस्थान बॉडी बिल्डिंग संघ के अध्यक्ष नवीन यादव ने बताया कि बैंकोक, थाईलैण्ड में 18 से 25 अगस्त तक आयाजित 57वीं एशियन बाॅडी बिल्डिंग एण्ड फिजिक स्पोर्ट्स चैम्पियनशिप में अरशान खान ने सौ किलो भार वर्ग में स्वर्ण पदक हासिल किया। उन्होंने सभी दस किलोग्राम भार वर्गों के विजेताओं में प्रतियोगिता में एशिया में नम्बर वन चैम्पियन बने।
उन्होंने बताया कि बॉडी बिल्डर अरशान खान मिस्टर एशिया बनने से पहले ऑल इंडिया फैडरेशन कप में सिल्वर मैडल, आल् इंडिया इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी प्रतियोगिता में वर्ष 2019, 2021, 2023 में गोल्ड मैडल जीता , जूनियर मिस्टर नोर्थ इंडिया में 2016 एवं 2017 में गोल्ड मेडल जीता। मिस्टर राजस्थान में वर्ष 2014, से 2017 एवं 2021 एवं 2022 में गोलड मैडल जीतने के साथ ही चैम्पियन ऑफ चैम्पियन का अवार्ड जीता।
नवीन यादव, संघ के सचिव अशोक औदिच्य, कोषाध्यक्ष राजेश यादव सहित पूरी कार्यकारिणी ने अरशान खान को बधाई देते हुए बॉडी बिल्डिंग की आगामी मिस्टर वर्ल्ड चैम्पियनशिप 11 से 17 नवम्बर को इंडोनेशिया में विजेता बनने के लिए अग्रिम बधाई दी।
