कलेक्टर ने बच्चों को दिए पढ़ाई के टिप्स

श्यामपुर. कलेक्टर बालागुरू के ने पीएमश्री जवाहर नवोदय स्कूल का निरीक्षण कर स्कूल की व्यवस्थाएं देखीं और कक्षाओं का भी निरीक्षण किया. निरीक्षण कि दौरान उन्होंने कक्षा 12 वीं के विद्यार्थियों से पढ़ाई के बारे में चर्चा की और पढ़ाई के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिए. बच्चों से चर्चा करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन वह स्वर्णिम समय होता है. जिसमें कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास से अपने और देश के भविष्य को नई सकारात्मक दिशा दी जा सकती हैं. उन्होंने बच्चों से कहा कि अपना लक्ष्य निर्धारित करें और उसे पाने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कठिन परिश्रम करें. इस अवसर पर विद्यालय मैनेजमेंट कमेटी की बैठक आयोजित कर गतिविधियों की समीक्षा की. उन्होंने विद्यालय की कार्य प्रणाली, मूलभूत व्यवस्थाओं और उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी ली. बैठक के दौरान स्कूल में छात्रों के लिए स्वास्थ्य शिविर लगाने, बिजली का कनेक्शन 11 केवी से 33 केवी में बदलने, प्रवेश परीक्षा में छात्राओं के नामांकन बढ़ाने, कैंपस में सोलर लाइट लगाने, स्कूल मुख्य गेट का सौंदर्यीकरण कराने, बॉटनिकल गार्डन का विस्तार करने, अतिरिक्त कक्षाओं का निर्माण करने, 400 मीटर का ट्रैक बनाने एवं हैंड पंप लगाने सहित अनेक बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया.इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी संजय सिंह तोमर, नपा सीएमओ सुधीर कुमार, प्राचार्य डॉ केएस बघेल, उप प्राचार्य श्रीमती रीता खत्री सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे.

 

 

Next Post

पत्रकार बनकर रिश्वत मांगी, उप वन मंडल अधिकारी की शिकायत पर दर्ज हुई FIR

Fri Aug 29 , 2025
सीहोर। बुदनी उप वन मंडल अधिकारी (सामान्य) श्रीमती सुकृति ओसवाल को एक युवक ने फोन पर धमकाते हुए खुद को पत्रकार बताकर बार-बार रुपये की मांग की। आरोपी की पहचान शाहगंज निवासी आरिफ के रूप में हुई है। शिकायत के अनुसार, आरोपी ने कहा कि आपके क्षेत्र में बड़े पैमाने […]

You May Like