एमपीएल टूर्नामेंट की तैयारियां तेज, कलेक्टर व एसपी ने स्टेडियम का किया निरीक्षण

ग्वालियर : ग्वालियर में एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन होगा। टूर्नामेंट के सभी मैच ग्वालियर में शंकरपुर स्थित माधवराव सिंधिया क्रिकेट स्टेडियम में खेले जायेंगे। टूर्नामेंट की तैयारियां तेजी के साथ की जा रही हैं। इस बार एमपीएल क्रिकेट प्रतियोगिता में पुरुषों के साथ-साथ महिला खिलाड़ियों की टीमें भी भाग लेंगीं। प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं के लिये कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने जीडीसीए के अध्यक्ष प्रशांत मेहता की उपस्थिति में स्टेडियम का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस मौके पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह, निगम आयुक्त संघ प्रिय सहित जीडीसीए के वदाधिकारी एवं विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर श्रीमती चौहान एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सिंह ने ग्वालियर में आयोजित होने वाले एमपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की। इसके साथ ही मैच के दौरान स्टेडियम परिसर में सुरक्षा व्यवस्था, फायर व्यवस्था, पेयजल एवं विद्युत की व्यवस्था के संबंध में विस्तार से चर्चा की। कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान ने बैठक के दौरान कहा कि बाहर से आने वाले अतिथियों और खिलाड़ियों की सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता प्रबंध किए जाएं।

Next Post

थाटीपुर क्षेत्र से हटाया अस्थाई अतिक्रमण, वसूला जुर्माना

Sun Jun 8 , 2025
ग्वालियर: शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। जिसके अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया। मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव ने बताया कि निगम आयुक्त संघ प्रिय […]

You May Like