ग्वालियर: शहर में सुगम यातायात के लिए नगर निगम के मदाखलत अमले ने शुक्रवार को अभियान चलाकर अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही की। जिसके अंतर्गत शहर के सभी प्रमुख मार्केट एवं सडकों पर अतिक्रमण हटाने के लिए अभियान चलाया गया।
मदाखलत निरीक्षक विशाल जाटव ने बताया कि निगम आयुक्त संघ प्रिय के निर्देशन तथा उपायुक्त सत्यपाल सिंह चौहान एवं मदाखलत अधिकारी केशव सिंह चौहान के दिये गए निर्देश के पालन में पूर्व विधानसभा अंतर्गत थाटीपुर स्थित विवेकानंद चैराहा गैलेक्सी गार्डन के सामने नाले के ऊपर मटके एवं मिट्टी का सामान रखकर किया गया अतिक्रमण को हटवाया जाकर पुनः अतिक्रमण न किये जाने की सख्त हिदायत दी गई। साथ ही अतिक्रमणकारी से 2 हजार रूपये का जुर्माना भी वसूला गया।
