​सड़क सुरक्षा विशेष अभियान: दमोह पुलिस व आयोजन समिति के बीच मैत्री मैच संपन्न,खेल के माध्यम से दिया हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग का संदेश

दमोह।​ सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने तथा जनसामान्य में यातायात नियमों के प्रति चेतना जाग्रत करने के उद्देश्य से जिले भर में 10 दिवसीय विशेष प्रवर्तन अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में तहसील ग्राउंड दमोह में जारी क्रिकेट टूर्नामेंट के दौरान दमोह पुलिस इलेवन व आयोजन समिति सदस्यों के मध्य एक सद्भावना (मैत्री) क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया।

​इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं और खेल प्रेमियों को सड़क सुरक्षा से जोड़ना रहा। मैच के दौरान मैदान पर उपस्थित खिलाड़ियों, आयोजकों व दर्शकों को संबोधित करते हुए पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट संदेश दिया कि यात्रा चाहे छोटी हो या लंबी, दोपहिया वाहन चलाते समय मानक हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

​जागरूकता का प्रसार: 

खेल के माध्यम से उपस्थित जनसमूह को यातायात नियमों, गति सीमा और सुरक्षित ड्राइविंग के मानकों की जानकारी दी गई।पुलिस एवं आम नागरिकों के बीच सौहार्दपूर्ण वातावरण में जीवन रक्षा के संदेश को साझा किया गया।मैच के उपरांत खिलाड़ियों और दर्शकों ने स्वयं यातायात नियमों का पालन करने तथा परिजनों व मित्रों को जागरूक करने का संकल्प लिया।

​”यातायात नियम केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए हैं। दोपहिया वाहन पर हेलमेट और चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट दुर्घटना की स्थिति में जीवन रक्षक कवच का कार्य करते हैं।​दमोह पुलिस जिले के समस्त नागरिकों से अपील करती है कि वे जिम्मेदार नागरिक की भांति यातायात नियमों का निष्ठापूर्वक पालन करें और इस 10 दिवसीय विशेष अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

Next Post

अमरकंटक में साल बोरर के 9,535 संक्रमित पेड़ों के लिए नहीं मिल रहीं 6 हेक्टेयर भूमि, तलाश जारी 

Fri Oct 2 , 2026
अनूपपुर, मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले के अमरकंटक वन परिक्षेत्र में साल बोरर से संक्रमित 9,535 पेड़ों की प्रस्तावित कटाई के बाद लकड़ी के भंडारण के लिए वन डिपो बनाने की तैयारी में जमीन की कमी सामने आ रही है। वन विभाग पिछले 15 दिनों से करीब 6 हेक्टेयर जमीन […]

You May Like