दाल बाजार में चुनाव लड़ने के लिए कई प्रमुख नाम आए सामने

ग्वालियर। व्यापार समिति दाल बाजार के 24 सितंबर को प्रस्तावित चुनाव के लिये नामांकन प्रक्रिया 14 सितंबर से शुरू हो रही है। चुनाव लडने के लिये दाल बाजार के व्यापारी सक्रिय हो गये है। कुल 6 पदों के निर्वाचन के लिये कई नाम अभी तक सामने आये है। इस बार खासियत यह है कि इस बार सभी प्रत्याशी पैनल से नहीं है, व्यक्तिगत आधार पर चुनाव लड़ने की प्लानिंग कर चुके हैं।

अध्यक्षः अध्यक्ष पद के लिये सर्वाधिक चर्चित नाम निवर्तमान अध्यक्ष दिलीप पंजवानी सहित महेन्द्र साहू, महेश अग्रवाल, दीपक गुप्ता व वेदप्रकाश गोयल।

उपाध्यक्षः ऋषि अग्रवाल ओमप्रकाश अग्रवाल के पुत्र, गिर्राज बंसल।

सचिवः विवेक जैन, श्याम बंसल आपा, दिनेश बंसल।

सहसचिवः दिलीप लखवानी, मनीष गोयल, आशुतोष गुप्ता।

कोषाध्यक्षः मनीष बंसल, अनुराग गर्ग।

आंकेक्षकः दीपक जैसवानी, गौरव गोयल, विकास गुप्ता।

हालांकि अभी नामांकन प्रक्रिया शुरू होने तक प्रत्याशियों की भीड़ और बढ़ सकती है। विभिन्न पदों पर लड़ने के लिये दाल बाजार के यह प्रत्याशी आम व्यापारी का मन टटोल रहे है और अपने समर्थकों को सूचीबद्ध कर वोटों का गणित मिला रहे हैं।

Next Post

पांडरी रोड पर बाइकें भिड़ीं, एक ही परिवार के 4 घायल

Sat Sep 12 , 2026
भिंड। नयागांव थाना क्षेत्र में पांडरी रोड पर रात में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, […]

You May Like