पांडरी रोड पर बाइकें भिड़ीं, एक ही परिवार के 4 घायल

भिंड। नयागांव थाना क्षेत्र में पांडरी रोड पर रात में दो बाइकों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। डायल-112 की मदद से सभी घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। ग्राम पुरा रमपुरा निवासी राजेंद्र कुशवाह, अनिल कुशवाह, अंकुश सिंह और बंटी सिंह रात में दो बाइकों से खाना खाने पांडरी गांव के पास स्थित एक होटल जा रहे थे। रात करीब 10 बजे हनुमान मंदिर रोड के पास दोनों बाइक अनियंत्रित होकर आपस में टकरा गईं। टक्कर के बाद चारों युवक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। इसके बाद डायल-112 की मदद से चारों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज किया जा रहा है।

Next Post

बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के पोल से टकराई, मची अफरातफरी, बड़ा हादसा टला

Sat Sep 12 , 2026
शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र के कमलागंज स्थित घोसीपुरा में बेकाबू ट्रैक्टर-ट्रॉली बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद खंभा सड़क की ओर आधा झुक गया। बिजली के तारों में करंट चालू था। इससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। हादसे में किसी को चोट नहीं […]

You May Like