महिला आरक्षक ने फांसी लगाकर किया आत्महत्या का प्रयास, आईसीयू में भर्ती

इंदौर: सदर बाजार थाना क्षेत्र में फर्स्ट बटालियन परिसर में रहने वाली एक महिला आरक्षक ने आत्महत्या का प्रयास किया. गुरुवार रात वह अपने फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली. समय रहते परिजनों ने देख लिया और उसे नीचे उतारकर निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.थाना प्रभारी पीएल शर्मा ने बताया कि महिला आरक्षक रूचि पति पंकज के साथ फर्स्ट बटालियन में रहती है.

रात करीब 11 बजे गोकुलदास अस्पताल से घटना की सूचना सदर बाजार पुलिस को मिली. फिलहाल रूचि आईसीयू में भर्ती है और बयान देने की स्थिति में नहीं है. बताया जा रहा है कि रूचि के पति पंकज क्राइम ब्रांच में पदस्थ हैं. दोनों ने लव मैरिज की थी और उनके एक बेटा व एक बेटी है. फिलहाल आत्महत्या के प्रयास के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है और महिला के बयान के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी.

Next Post

बिछिया नदी के उद्गम स्थल का कलेक्टर-एसपी ने किया निरीक्षण

Fri Apr 10 , 2026
मऊगंज:कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जनपद मऊगंज के ग्राम खैरा स्थित बिछिया नदी के उद्गम स्थल का स्थलीय निरीक्षण किया.इस दौरान पुलिस अधीक्षक दिलीप कुमार सोनी भी उपस्थित रहे. निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने बिछिया नदी के पुनर्जीवन एवं जल संरक्षण के संबंध में संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए. कलेक्टर […]

You May Like