छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की तलाश में 300 पुलिसकर्मी, 20 टीमों की तैनाती

रायसेन: गौहरगंज थाना क्षेत्र में छह साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर अभियान शुरू कर दिया है। नर्मदापुरम रेंज के डीआईजी प्रशांत खरे ने बताया कि आरोपी की तलाश में करीब 300 पुलिसकर्मियों की 20 विशेष टीमों को मैदान में उतारा गया है।

डीआईजी के अनुसार आरोपी के संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है। इसके अलावा, उससे मिलते-जुलते व्यक्ति की सूचना मिलने पर गौहरगंज के आसपास स्थित घने और सूनसान जंगलों में भी सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

उन्होंने बताया कि रेंज आईजी ने आरोपी की जानकारी देने वाले के लिए 30 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है। डीआईजी खरे का कहना है कि पुलिस को जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिलेगी।

Next Post

कंटेनर और ट्रक फँसने से सिल्लेवानी घाटी में चार घंटे लंबा जाम

Tue Nov 25 , 2025
सौसर: सिल्लेवानी घाटी में तड़के कंटेनर और ट्रक के बीच सड़क पर फँस जाने से लगभग चार घंटे तक भीषण जाम लगा रहा। सुबह करीब पाँच बजे बनी इस स्थिति ने नागपुर – छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें खड़ी कर दीं। घाटी की संकरी सड़क के […]

You May Like