
दतिया। अवैध वसूली के मामले में भांडेर थाने में पदस्थ आरक्षक सौरभ बाजपेई को निलंबित कर दिया गया है। कुछ दिन पहले अवैध वसूली पर एक प्राइवेट व्यक्ति पर भांडेर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। जाँच के दौरान आरक्षक सौरभ बाजपेई की भूमिका भी संदिग्ध लगी। आरोप है कि वह भांडेर में प्राइवेट लोगों से अवैध वसूली करा रहे थे। पुलिस कप्तान मयूर खंडेलवाल ने प्राइवेट लोगों पर तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश देते हुए जांच के बाद आरक्षक को निलंबित कर दिया है।
