पैसों के लेनदेन पर वृद्ध की चाकू मारकर हत्या, बेटे को मारने आए थे आरोपी बीच बचाव में पिता को लगा चाकू

दमोह: जिले के देहात थाना क्षेत्र के नरसिंहगढ़ चौकी अंतर्गत आने वाले रामपुर गांव में शनिवार रात करीब 10 बजे पैसों के लेनदेन के पुराने विवाद पर 70 वर्षीय वृद्ध माखन उर्फ हल्के भाई पटेल की गांव के ही कुछ लोगों ने चाकू मार कर हत्या कर दी.घटना के बाद आरोपी भाग गए.परिजनों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी,जिसके बाद पुलिस अधीक्षक आनंद कलादगि (आईपीएस),सीएसपी एचआर पांडे, देहात थाना टीआई अमित गौतम, नरसिंहगढ़ चौकी प्रभारी रोहित द्विवेदी, एएसआई अकरम, के साथ नरसिंहगढ़ चौकी पुलिस घटनास्थल पहुंची. परिजनों के बयान लेने के बाद मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई और शव को जिला अस्पताल में रखवाया गया.

रविवार सुबह पोस्टमार्टम कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. जल्द ही आरोपियों की मिलने की खबर सामने आ रही है.मृतक माखन पटेल के भतीजे रामेश्वर पटेल ने बताया कि गांव के राकेश उर्फ पूरा ठाकुर ने अपने साले सचिन ठाकुर व कुछ लोगों के साथ मिलकर उनके बड़े पिताजी की हत्या की है.बड़े पिता के बेटे हरिदास को आरोपी पूरा ठाकुर से कुछ पैसे लेने थे, जिसको लेकर विवाद हुआ था. आरोपी पूरी प्लानिंग के तहत शनिवार को उनके भाई की हत्या करने के लिए चाकू व अन्य हथियार लेकर आए थे, लेकिन तभी उनके बड़े पिता बीच बचाव करने आ गए तो आरोपियों ने उनके सीने में चाकू मार दिया. लहू लोहान हालत में बड़े पिता जमीन पर गिर पड़े. इसके बाद आरोपी वहां से भाग गए.परिवार के अन्य लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे और तत्काल नरसिंहगढ़ पुलिस को सूचना दी. परिजनों की मांग है कि आरोपियों को तत्काल गिरफ्तार किया जाए और उन पर सख्त कार्रवाई की जाए.

जानकारी देते हुए सीएसपी एचआर पांडे ने बताया की रामपुर गांव में माखन पटेल की चाकू मार कर हत्या हुई है. पूरा ठाकुर ने अपने साले सचिन के साथ मिलकर हत्या कांड को अंजाम दिया है. प्रथम दृष्टया पैसों के लेनदेन को पैसों के लेनदेन को लेकर यह हत्या कांड हुआ है. शनिवार को इसी बात को लेकर उनके बीच बातचीत हुई थी और रात में आरोपियों ने पटेल परिवार के घर पहुंच कर हमला कर दिया. आरोपी हरिदास को मारने आए थे, लेकिन बीच बचाव करने के लिए पिता पहुंच गए तो आरोपियों ने उनके सीने में चाकू मार दिया.जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई है.पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया है और आरोपियों पर हत्या का मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है

Next Post

विंध्याचल को मिला पर्यावरणीय उत्कृष्टता प्लेटिनम सम्मान

Sun Jun 14 , 2026
विंध्यनगर : एनटीपीसी विंध्याचल को पर्यावरण संरक्षण एवं सतत ऊर्जा उत्पादन के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए आयोजित द्वितीय ग्रीन एनवायरो एनवायरनमेंट एक्सीलेंस अवार्ड्स में प्लेटिनम अवार्ड से सम्मानित किया गया।यह सम्मान एनटीपीसी विंध्याचल की पर्यावरणीय प्रबंधन एवं हरित विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार […]

You May Like