महंगाई की शवयात्रा लेकर शहर में निकले कांग्रेसी

सीहोर। भाजपा सरकार की असफल नीतियों और बढ़ती महंगाई के विरोध में सोमवार को कांग्रेस ने महंगाई की शव यात्रा निकाली.

कोतवाली चौराहा से शव यात्रा शुरू हुई और लिसा टॉकीज चौराहे तक निकाली गई. जहां पर महंगाई रूपी शव का दाह संस्कार किया गया. इसके बाद उपस्थित सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार की सद्बुद्धी के लिए 2 मिनट का मौन रखकर ईश्वर से प्रार्थना की. शवयात्रा के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महंगाई ओर भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. सोमवार शाम के समय कोतवाली चौराहा से महंगाई की शवयात्रा निकाली गई. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अनेक नारे भी लगाए. इस दौरान महंगाई के साथ साथ बिजली कंपनी की तानाशाही पर भी जमकर नारेबाजी की गई. कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती ने बताया कि भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियां और अपरिपक्वता के कारण देश की आम जनता पहले से ही महंगाई से बहुत परेशान है ऊपर से गैस सिलेंडर मुल्य वृद्धि एवं अपर्याप्त उपलब्धता और 1 अप्रैल से विद्युत दरों में अप्रत्याशित मूल्य वृद्धि सहित पेट्रोल डीजल की कमी ने आम जनता का जीना मुश्किल कर दिया है. जिले में भी गैस नहीं मिलने के कारण छोटी-छोटी चाय नाश्ते की दुकान बंद होने की स्थिति में है. पूर्व विधायक शैलेन्द्र पटेल ने कहा कि गैस के लिए आमजन परेशान है, लोगगैस सिलेण्डर की लाइन में दिन-दिन भर लगे हुए हैं. इस मौके पर विष्णु प्रसाद राठौर, ओम वर्मा, प्रीतम चौरसिया, राशिद नेता, राजेंद्र वर्मा, राजाराम बड़े भाई, ओम बाबा राठौर, विवेक राठौर, कमलसिंह चौहान, गुलाब बाई ठाकुर, रमेश गुप्ता, रघुवीर सिंह दांगी, राकेश वर्मा व अनेक कार्यकर्ता मौजूद थे.

 

 

Next Post

रादुविवि : पिछले वर्ष बचत, इस वर्ष घाटे का बजट

Tue Mar 31 , 2026
जबलपुर: रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय में सोमवार को आयोजित सभा (कोर्ट) एवं कार्यपरिषद की बैठकों में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट प्रस्तुत एवं पारित किया गया। कुलगुरु प्रो. राजेश कुमार वर्मा की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों की उपस्थिति में विश्वविद्यालय के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णय लिए […]

You May Like