व्यवस्थाओं में करें सुधार, मरीजों से हो अच्छा व्यवहार

सीहोर। कलेक्टर बालागुरू के. ने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक लेकर विकासखण्डवार स्वास्थ्य सेवाओं की प्रगति की जानकारी ली.

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में दवाएं पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध रहें तथा जांच सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी न हो. ओपीडी व्यवस्था को और बेहतर बनाते हुए मरीजों के साथ संवेदनशील व्यवहार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए. उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने कार्यों में प्रगति लाएं. उन्होंने चिकत्सकों और स्वास्थ्य अमले से कहा कि किसी भी गर्भवती महिला की मृत्यु नहीं होना चाहिए. उन्होंने अस्पतालों में साफ-सफाई, बैठने की व्यवस्था, पेयजल सहित अन्य मूलभूत सुविधाएं बेहतर करने पर भी जोर दिया गया. बैठक में सीएमएचओ सुधीर डेहरिया सहित चिकित्सक उपस्थित रहे.

 

Next Post

छतरपुर में दलित युवक के साथ बेरहमी से मारपीट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Wed Dec 24 , 2025
छतरपुर। शहर में एक दलित युवक के साथ हुई बर्बर मारपीट की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है, जहां एक व्यस्त इलाके में युवक को सरेआम जमीन पर गिराकर जूते-लातों से पीटा गया। घटना का सीसीटीवी […]

You May Like