पीजी छात्रा डॉ. नीनू को भारत सरकार ने शोध कार्य के लिए स्वीकृत की आर्थिक सहायता

ग्वालियर। गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय की कम्युनिटी मेडीसिन विभाग की पीजी छात्रा डॉ. नीनू जैन को भारत सरकार द्वारा शोध कार्य के लिये सम्मान स्वरूप वित्तीय सहायता स्वीकृत की है। महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो.डॉ.आर.के.एस. धाकड़ ने डॉ. जैन को वित्तीय सहायता स्वीकृत पत्र सौंपा। साथ ही महाविद्यालय के वरिष्ठ चिकित्सकों के साथ खुशियों को साझा किया

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डॉ. मनोज बंसल, डॉ.प्रवीण गौतम, डॉ.अवधेश दिवाकर, डॉ.अक्षत पाठक, डॉ. ऋचा चंगुलानी सहित अन्य चिकित्सा शिक्षक व पीजी छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। इस अवसर पर अधिष्ठाता प्रो.डॉ.धाकड़ ने कहा कि यह गजराराजा चिकित्सा महाविद्यालय के लिये अत्यंत सुखद क्षण है । महाविद्यालय की स्नातकोत्तर विद्यार्थी को भारत सरकार ने शोध कार्य के लिये सहायता मंजूर की है। इससे चिकित्सा महाविद्यालय की अन्य छात्र-छात्राएं भी बेहतर रिसर्च करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। उन्होंने बताया कि डॉ. जैन को एमडी, एमएस, डीएम, एमसीएच, डीएनबी, डॉएनबी, एमडीएस थीसिस कार्यक्रम 2025 बैच के अंतर्गत मानव संसाधन विकास योजना के तहत एक लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।

Next Post

शिवपुरी जिले में 1 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन कंपनी के झांसे मे आए, करोड़ों डूबने का खतरा

Tue Nov 4 , 2025
शिवपुरी। देश में ऑनलाइन कंपनियों के लगातार फ्रॉड देखने को मिल रहे है। वर्तमान समय में जीटी ग्लोबल ट्रेडर्स कंपनी आम जन को करोड़पति बनाने का सपना दिखा रही है। कंपनी अपने प्लान में 1200 प्रतिशत से अधिक का प्रतिमाह ब्याज दे रही है। बुद्धिजीवियों ने इस कंपनी की वैधता […]

You May Like