स्वच्छता सर्वेक्षण अवॉर्ड: पांचवां स्थान और 7 स्टार रेटिंग से सम्मानित होने पर मेयर बोले देवतुल्य जनता को प्रणाम

जबलपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण पुरस्कार समारोह 2024-25 में जबलपुर शहर ने एक बार फिर अपनी उत्कृष्ट स्वच्छता व्यवस्था का लोहा मनवाया है। देश भर में हुई इस रैंकिंग में जबलपुर को पांचवां स्थान प्राप्त हुआ, साथ ही शहर को 7 स्टार रेटिंग से भी नवाजा गया है। इस पर महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू ने कहा कि यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जबलपुर वासियों की जागरूकता और स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम का परिणाम है। शहरवासियों को बधाई देते हुए नगर प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाकर देश में पहला स्थान प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

महापौर और नगर प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है।

जैसा कि पता है, यह सम्मान भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की गरिमामयी उपस्थिति में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर मध्यप्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

यह गौरवपूर्ण उपलब्धि जबलपुरवासियों की जागरूकता और स्वच्छता मित्रों के अथक परिश्रम का परिणाम है। शहरवासियों को बधाई देते हुए महापौर और नगर प्रशासन ने आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में सफाई व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाकर देश में पहला स्थान प्राप्त करने की दिशा में प्रयास किए जाएंगे।

नगर प्रशासन ने सभी नागरिकों से सहयोग और आशीर्वाद बनाए रखने की अपील की है।

Next Post

दिल्ली की साफ़ हवा लौटाने की हम सभी की जिम्मेदारी : सिरसा

Sat Jul 19 , 2025
नयी दिल्ली,19 जुलाई (वार्ता)दिल्ली के पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने शनिवार को कहा कि दिल्ली की हरियाली और साफ़ हवा लौटाने की जिम्मेदारी सभी की है। मुख्य न्यायाधीश भूषण रामकृष्ण गवई आज सुप्रीम कोर्ट के 20 जजों के साथ दिल्ली सरकार के वन महोत्सव 2025 के तहत पीबीजी ग्राउंड, […]

You May Like