शिवपुरी जिले में 1 लाख से अधिक लोग ऑनलाइन कंपनी के झांसे मे आए, करोड़ों डूबने का खतरा

शिवपुरी। देश में ऑनलाइन कंपनियों के लगातार फ्रॉड देखने को मिल रहे है। वर्तमान समय में जीटी ग्लोबल ट्रेडर्स कंपनी आम जन को करोड़पति बनाने का सपना दिखा रही है। कंपनी अपने प्लान में 1200 प्रतिशत से अधिक का प्रतिमाह ब्याज दे रही है। बुद्धिजीवियों ने इस कंपनी की वैधता पर सवाल उठाए है, वही पुलिस प्रशासन सिर्फ इतना कह रहा है कि शिकायतकर्ता नहीं मिल रहा है। कंपनी ने पूरे देश मे अपने पैर पसार लिए है। शिवपुरी जिले में 1 लाख से अधिक लोग इस कंपनी के झांसे मे आ चुके है,सबसे ज्यादा कारोबार कोलारस क्षेत्र मे किया गया है। लगातार कोलारस की मीडिया इस कंपनी के धोखाधडी की खबरों का प्रकाशन भी कर रही है। जीटी कंपनी ने पैसा विड्रॉल करना बंद कर दिया था।

शिवपुरी जिले सहित देश के कई महानगरों में अपना कारोबार करने वाली कंपनी पर देश के कानून की निगाह नहीं गई है जबकि लगातार मामले प्रकाशित किए जा रहे है। अब जीटी कंपनी ने अपने निवेशको का सीधे तौर पर धमकी दी है। कंपनी ने एक लालच भरा धमकी पत्र अपने निवेशकों को भेजा है। इस पत्र का आशय है कि कंपनी में अपनी प्लान के हिसाब से सुविधा शुल्क जमा करें जिससे अपना पैसा विड्रॉल होना शुरू हो जाऐगा। बताया जा रहा है कि चैन सिस्टम में काम कर रही है कंपनी के जो निवेशक है उनकी आईडी में लाखों रुपए तक का पैसा दिखाई दे रहा है लेकिन कंपनी ने विड्रॉल का ऑप्शन अपनी वेबसाइट से बंद कर दिया है। अपनी कंपनी ने लालच और धमकी भरा पत्र अपने निवेशकों को जारी कर दिया है।कंपनी ने अपने पत्र के माध्यम से कहा है कि आप अपने प्लान के हिसाब से पैसा 24 घंटे में जमा करें जिससे अपना पैसा विड्रॉल होना शुरू हो जाएगा पैसा जमा नहीं करने की स्थिति में आपकी आई सस्पेंड कर दी जाऐगी।

Next Post

ओएफके में विस्फोट, कर्मचारी की ऊंगली कटी

Tue Nov 4 , 2025
जबलपुर। मंगलवार की सुबह आयुध निर्माणी खमरिया (ओएफके) के एफ-9 सेक्शन में उस वक्त जबर्दस्त विस्फोट के साथ हड़कंप मच गया जब मल्टी मोड हैंड ग्रेनेड उत्पादन के दौरान एक हैंड ग्रेनेड कर्मचारी के हाथ में ही फूट गया। जबर्दस्त विस्फोट की आवाज सुनकर मौके पर अन्य कर्मचारियों ने घायल […]

You May Like