जिले के सभी शिक्षकों की पदस्थापना की मांगी जानकारी

सिंगरौली। जिला शिक्षा अधिकारी कविता त्रिपाठी ने जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारियों बीईओ को निर्देश जारी कर ऐसे शिक्षकों एवं लोक सेवकों की जानकारी मांगी है, जो अपनी मूल पदस्थापना वाले विद्यालय या संस्था के बजाय किसी अन्य कार्यालय, संस्था अथवा विभाग में अटैचमेंट पर कार्यरत हैं। जारी आदेश में बताया गया है कि लोक शिक्षण संचालनालय, मध्यप्रदेश के निर्देशों के अनुपालन में यह जानकारी एकत्र की जा रही है। डीईओ ने स्पष्ट किया है कि किसी भी शिक्षक का अन्य संस्था या कार्यालय में अनधिकृत अटैचमेंट स्वीकार्य नहीं होगा। यदि कोई शिक्षक मूल पदस्थापना से अलग स्थान पर कार्य कर रहा है, तो उसे तत्काल प्रभाव से मूल विद्यालय में कार्यभार ग्रहण कराना सुनिश्चित किया जाए। जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी बीईओ को अपने-अपने विकासखंड के शासकीय विद्यालयों का परीक्षण कर प्रमाण-पत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं कि उनके क्षेत्र में कोई भी शिक्षक या लोक सेवक अन्यत्र अटैचमेंट पर कार्यरत नहीं है। यह जानकारी कल 9 जुलाई शाम 5 बजे तक जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय की ई.मेल पर भेजने के निर्देश दिए गए हैं।

Next Post

बैठक मेें गैरहाजिर कर्मचारियों को सेवा समाप्ति नोटिस

Wed Jul 8 , 2026
सिंगरौली। जनपद पंचायत चितरंगी के सामुदायिक भवन में ग्राम पंचायत सचिवों, ग्राम रोजगार सहायकों, सहायक यंत्रियों एवं उपयंत्रियों की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत सिंगरौली जगदीश गोमे उपस्थित रहे। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने पंचायत एवं […]

You May Like