डीजे वाले बाबुओं पर पुलिस ने कसा शिकंजा

जबलपुर: विसर्जन जुलूस के दौरान नागरिकों की अमन शांति भंग कर कानफोडू डीजे बजाने वालों की शामत आ गई है। डीजे वाले बाबुओं पर पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। घमापुर पुलिस ने जहां एक तो लार्डगंज पुलिस ने दो एफआईआर दर्ज की है जिसमें डीजे संचालक, ऑपरेटर, वाहन के खिलाफ कोलाहल एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है, बल्कि तीन ट्रकों समेत बड़ी संख्या में साउंड बॉक्स समेत अन्य सामान जब्त किया गया है।

घमापुर पुलिस ने बताया कि झामनदास चौक के आगे गोपाल होटल तरफ रोड पर ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड एफ 2974 में बिना अनुमति डीजे बक्सा लगाकर अत्याधिक तेज आवाज में बज रहे थे। ट्रक ड्राईवर करन लोधी पिता भवानी प्रसाद लोधी 29 साल निवासी वर्धा पड़रिया पनागर एवं ट्रक के उपर चढक़र डीजे बजा रहे साहिल गोटिया पिता राजकुमार गोटिया 24 साल निवासी बरझाई पनागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।

ट्रक और ध्वनि विस्तारक यंत्र जब्त किए गए। इसी प्रकार लार्डगंज पुलिस ने बताया कि पडाव वाली महाकाली को लेकर भटौली कुण्ड गौरीघाट समिति के सदस्य विसर्जन जुलूस में जा रहे थे। जुलूस आगा चौक पहुंचा तभी मिनी ट्रक क्रमांक एमपी 20 जेड पी 3521 में लोड साउंड बॉक्स में निर्धारित मात्रा से अधिक अत्याधिक तेज आवाज में धार्मिक गाने बज रहे थे। ध्वनि प्रदूषण हो रहा था।

निर्धारित मापदण्डो का पालन नहीं करने वाले डीजे संचालक विशाल पिता शिवनारायण मलिक 22 वर्ष निवासी प्रेसागर के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया।16 बडे बाक्स, 8 छोटे ट्यूटर, 6 एम्लीफायर वायरिंग, वाहन जब्त किया गया। इसी प्रकार कछपुरा महाकाली जी के विसर्जन जुलूस रात्रि 1.15 बजे कछपुरा चौक पहुंचा तभी मिनी ट्रक क्रमांक एमएच-40-सीएम-5605 में कई बाक्स वाला डीजे बंधे थे। अत्याधिक तेज आवाज में धार्मिक गाने बज रहे रहे थे। डीजे संचालक सम्राट प्रधान पिता संतोष प्रधान 27 वर्ष निवासी शास्त्री नगर राधेश्याम परिसर तिलवारा के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया। कुल 32 बाक्स जब्त किए गए।

Next Post

निसान ने पेश किया सी-एसयूवी टेकटॉन का फर्स्ट लुक, अगले साल बाजार में आयेगी

Tue Oct 7 , 2025
नयी दिल्ली, 07 अक्टूबर (वार्ता) निसान मोटर इंडिया ने मंगलवार को अपने सी-एसयूवी (कॉम्पैक्ट एसयूवी) टेकटॉन का फर्स्ट लुक पेश किया। कंपनी के अधिकारियों ने यहां एक वर्चुअल कार्यक्रम में इसका फर्स्ट लुक पेश करते हुए बताया कि इस प्रीमियम सी-एसयूवी को अगले साल पूरी तरह प्रदर्शित किया जायेगा और […]

You May Like