34 साल बाद माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ का रीयूनियन ‘द ग्रेट इंडियन शो’ में देखने को मिला। पैपराजी के सामने जैकी द्वारा माधुरी का हाथ चूमने का वीडियो वायरल हो गया
बॉलीवुड की आइकॉनिक जोड़ियों में शुमार माधुरी दीक्षित और जैकी श्रॉफ एक बार फिर सुर्खियों में हैं। 90 के दशक में अपनी जबरदस्त केमिस्ट्री से दर्शकों का दिल जीतने वाली यह जोड़ी करीब 34 साल बाद एक साथ नजर आई। मौका था कॉमेडियन कपिल शर्मा के लोकप्रिय शो ‘द ग्रेट इंडियन शो’ के नए सीजन का। शो के सेट पर दोनों सितारों की मौजूदगी ने फैंस को नॉस्टैल्जिया में डुबो दिया, लेकिन इसी दौरान हुआ एक छोटा-सा पल अब सोशल मीडिया पर चर्चा का बड़ा विषय बन गया है।
दरअसल, सेट पर पैपराजी के सामने पोज देते वक्त जैकी श्रॉफ ने माधुरी दीक्षित के हाथ को बड़े ही जेंटलमैन अंदाज में चूम लिया। यह पल कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया। वीडियो में दोनों सितारे मुस्कुराते हुए नजर आते हैं, वहीं जैकी दादा का यह अंदाज कुछ लोगों को बेहद प्यारा लगा तो कुछ को बिल्कुल पसंद नहीं आया।
