पंचांग 21 जनवरी 2026:-
रा.मि. 01 संवत् 2082 माघ शुक्ल तृतीया बुधवासरे रात 2/2, धनिष्ठा नक्षत्रे दिन 1/49, व्यतिपात योगे रात 7/7, तैतिल करणे सू.उ. 6/40, सू.अ. 5/20, चन्द्रचार कुम्भ, शु.रा. 11,1,2,5,6,8 अ.रा. 12,3,4,7,9,10 शुभांक- 4,6,0.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: बुधवार 21 जनवरी 2026
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्योमें ख्याति प्राप्त होगी, नई योजनाओं में विचार विमर्श होगा, वर्ष के मध्य में भूमि भवन आदि के मामलों में सफलता मिलेगी, वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग मिलेगा, वर्ष के अन्त में राजनैतिक क्षेत्र में विवाद होगा, व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ अधिक करना पड़ेगी, निकट संबंधी के कारण मानसिक तनाव रहेगा.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों को व्यापार के क्षेत्र में भागदौड़ रहेगी, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों की राजनीति के क्षेत्र में विवाद की स्थिति आयेगी, कर्क राशि के व्यक्तियों को व्यापार व्यवसाय में भागदौड़ अधिक करना होगी, निकट संबंधी के कारण तनाव रहेगा, सिंह राशि के व्यक्तियों को भूमि भवन आदि कार्यो में सफलता मिलेगी, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग रहेगा, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को व्यापार में भागदौड़ अधिक करना होगी, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों को आपसी व्यक्तियों से तनाव रह सकता है.
———————————————————
आज का भविष्य- बुधवार 21 जनवरी 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक सुन्दर, सुशील, होशियार होगा. सर्विस की ओर अधिक झुकाव रहेगा. कार्यकुशल तथा परिश्रमी होगा. मित्रों की संख्या सीमित रहेगी. जन्म स्थान से दूर रहकर अपनी उन्नति करेगा.
———————————————————
मेष- थोडी परेशानी के बादजूद आपकी सफलता सुनिश्चित है, सामाजिक सुख सुविधाओं में वृद्धि होगी. यश, मान सम्मान प्राप्तहोगा. पूज्य व्यक्ति की समस्या का हल होगा.
वृषभ- मन में चल रही उलझन आपको फैसला लेने में रोकेगी. राजकीय कार्योमें सफलता मिलेगी. लाभदायक योजना की रूपरेखा पर विचार विमर्शहोगा.
मिथुन- बुजुर्गो के स्वास्थ्य संबंधी चिन्ता रहेगी, जोखिम केकार्यो से दूर रहें. आवेश में लिया गया निर्णय नुकसानदायक रहेगा. व्यापारिक समस्याओं का समाधान होगा.
कर्क- कड़ी मेहनत से शानदार परिणाम मिलेंगे, अनावश्यक टकराव छोडक़र काम पर ध्यान दें. क्रोध पर नियंत्रण रखकर कार्य करें. किसी दूर गये मित्र के संबंध में शुभ समाचार मिलेगा.
सिंह- रूकी हुई योजना फिर से शुरू करने का मन बनेगा. पारिवारिक सुख तथा सौहार्द बना रहेगा. नवीन योजनाओं का शुभारंभ होगा. व्यापार व्यवसाय अच्छा चलेगा.
कन्या- नए कारोबार में निवेश की संभावना बनेगी. पारिवारिक मामले उलझने से चिन्ता होगी. अपव्यय पर नियंत्रण रखें. संपत्ति वाहनादि का सुख प्राप्त होगा.
तुला- युवाओं को कैरियर में आ रही परेशानियों से छुटकारा मिलेगा. वाकपटुता पर नियंत्रण रखें. मित्रता उपयोगी रहेगी. परिश्रम अधिक करना होगा.
वृश्चिक- अपनी ताकत का इस्तेमाल विरोधियोंको रोकने में करना पड़ेगा. वाहनादि का सुख प्राप्त होगा. भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी. मित्रवर्ग आपकी मदद करेंगे.
धनु- व्यर्थ के झगड़े में आपका समय बर्बाद हो सकता है. मांगलिक खर्च संभव है. अतिथि वृश्चिकमन होगा. पूज्य व्यक्ति की सलाह लाभदायक सिद्ध होगी.
मकर- रूकी हुई योजनाओं में गति आयेगी. कार्य विस्तार की संभावना है. आत्म विश्वास एवं मनोबल बना रहेगा. इच्छितकार्यो की पूर्तिहोगी. बिगड़ा काम बनने का योग है.
कुम्भ- दूसरों की आलोचना से घबराकर कार्य योजना बीच में ही छोड़ सकते हैं. सोचे हुये कार्यो में सफलता के योग है. मित्रों एवं सहयोगियों का सहयोग प्राप्त होगा.
मीन- आप बेहतर तरीके से काम निपटाने का प्रयास करेंगे. सहयोगी आपका विरोध कर सकते है. व्यापार व्यवसाय में लाभ सामान्य ही रहेगा.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
माघ शुक्ल तृतीया को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से मैथी धनियां, हल्दी, जीरा, आदि में तेजी होगी. सोना, चांदी, शेयर आदि में मोती, बिनौला, लोहा, में तेजी का रूख रहेगा. आज वायदा विचार में मंगल के बने भाव घटें, उसी में तेजी होगी. भाग्यांक 1599 है.
———————————————————
