मोदी और नेतन्याहू ने फोन पर की बात, पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर दिया

नयी दिल्ली , 22 अक्टूबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने गुरुवार को पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा की और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता बहाल करने की तत्काल जरूरत पर जोर दिया।

दोनों नेताओं ने भारत-इजराइल विशेष रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता भी दोहराई। प्रधानमंत्री कार्यालय के अनुसार श्री मोदी की इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से टेलीफोन पर बातचीत हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत और इजरायल के संबंधों में लगातार बनी गति का स्वागत किया और आपसी साझेदारी को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई।

प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया में शांति बहाल के लिए संवाद और कूटनीति का रास्ता अपनाने की भारत की अपील दोहराई। दोनों नेताओं ने आगे भी संपर्क में बने रहने पर सहमति जताई।

 

Next Post

सुरक्षा कारणों से दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर के दिल्ली कॉन्सर्ट को पुलिस की मंजूरी नहीं

Thu Oct 22 , 2026
नयी दिल्ली, 22 अक्टूबर (वार्ता) दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा चिंताओं और विशेष जानकारी का हवाला देते हुए पंजाबी गायक दिलजीत दोसांझ के 30 अक्टूबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में प्रस्तावित कॉन्सर्ट की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। इस फैसले के बाद गायक के बहुप्रतीक्षित ‘ऑरा इंडिया टूर’ के […]

You May Like