पुल से कूदकर आत्महत्या का प्रयास, डायल 112 के जवानों ने बचाया

शाजापुर, कोतवाली थाना क्षेत्र में गोपीपुर पुलिया पर एक महिला ने कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. महिला मानसिक रूप से कमजोर और मृकबधिर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और महिला की जान बचा ली. महिला को शाजापुर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है. डायल-112 टीम में प्रधान आरक्षक अशोक और पायलट विजय शामिल थे. उन्होंने सूझबूझ का परिचय देते हुए महिला को समझाया और सुरक्षित रूप से पुलिया से नीचे उतारा. इसके बाद उसे वे जिला अस्पताल ले गए. जहां महिला का इलाज किया जा रहा है. आत्महत्या करने पहुंची महिला की पहचान भरड़ निवासी कोमल पति रवि के रूप में हुई है. बताया गया कि वह मानसिक रूप से कमजोर है और घटना के समय किसी बात से घबराई हुई थी. वह बोलने में भी असमर्थ है. जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया गया है.

ननंद ने भी किया आत्महत्या का प्रयास

महिला के परिवार में पहले से ही तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है. बताया जा रहा है कि उसके पति रवि की बहन निशा ने पारिवारिक विवाद के चलते एसिड पी लिया था. गंभीर हालत में उसे पहले जिला अस्पताल लाया गया था. जहां डॉक्टरों ने इंदौर रैफर करने की सलाह दी थी. हालांकि परिजनों के आग्रह पर उसका इलाज फिलहाल शाजापुर के एक निजी अस्पताल में चल रहा है.

Next Post

मानसून की धमाकेदार दस्तक, कई मार्गों पर जलभराव व गंदगी से बढ़ी परेशानी 

Fri Jun 26 , 2026
शुजालपुर,  लंबे इंतजार के बाद शुक्रवार को मानसून ने शुजालपुर क्षेत्र में दमदार दस्तक दी. सुबह से दोपहर करीब 12 बजे तक तेज धूप और उमस ने लोगों को बेहाल रखा, लेकिन दोपहर बाद अचानक मौसम ने करवट ली. देखते ही देखते आसमान काले बादलों से घिर गया और तेज […]

You May Like