हत्या के तीन आरोपी गिरफ्तार, चार की तलाश जारी

सागर: मध्य प्रदेश के सागर जिले के थाना महाराजपुर पुलिस ने हत्या के तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार दो दिन पूर्व ग्राम समनापुर शाहजू, थाना महाराजपुर क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।

जिसमे टंटू यादव, भागचंद यादव, उमेश यादव, मदन यादव, अकलू यादव, सुखलाल यादव एवं सुबेद यादव (निवासी ग्राम समनापुर शाहजू/देहदुआ) द्वारा एकमत होकर मारपीट की गई, जिसमें गंभीर चोट लगने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस ने सात नामजद आरोपियो मे से तीन आरोपी टंटू यादव,अखलेश यादव,भागचंद यादव को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें उपजेल रहली भेजा गया।शेष आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार दबिश दी जा रही है।

Next Post

इजराइली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने भारतीय पोशाक पहनकर प्रधानमंत्री मोदी को दिया सरप्राइज, डिनर से पहले दिखी दोनों देशों के बीच अटूट दोस्ती की झलक

Thu Feb 26 , 2026
येरुशलम | इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने बुधवार को अपने भारतीय समकक्ष पीएम नरेंद्र मोदी के सम्मान में आयोजित जॉइंट डिनर से पहले एक खास अंदाज अपनाकर सभी को हैरान कर दिया। पीएम नेतन्याहू ने भारत के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पारंपरिक भारतीय पोशाक पहनी, जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल […]

You May Like