सैंपल फेल, हाईकोर्ट सख्त तो जागा निगम, सड़कों के गड्ढे भरने में जुटा अमला

ग्वालियर,  सड़क निर्माण की गुणवत्ता जांच में सैंपल फेल होने और मामले में मध्यप्रदेश उच्च न्यायालय की सख्ती के बाद नगर निगम ने शहर की बदहाल सड़कों पर पेंच रिपेयरिंग तेज कर दी है। सोमवार को निगम के अमले ने कई इलाकों में सड़कों के गड्ढे भरे और क्षतिग्रस्त हिस्सों को समतल कराया। हालांकि, यह कार्रवाई उन सड़कों की गुणवत्ता पर उठे सवालों के बीच निगम की तत्काल मरम्मत कवायद के रूप में सामने आई है।

सहायक यंत्री अमित गुप्ता ने बताया कि निगम आयुक्त अभिषेक चौधरी के निर्देश पर त्यागी नगर, दीनदयाल नगर, दाने बाबा मंदिर के पास, आनंद नगर, 13 बटालियन गुड़ा गुड़ी का नाका, आर्मी बजरिया, आदित्यपुरम, वैष्णो धाम, चकराय का पुरा भदरौली, सैनिक कॉलोनी खुरैरी और नगर निगम कॉलोनी मुरार में पेंच रिपेयरिंग कराई गई।रामनगर-विक्की फैक्ट्री, बहोड़ापुर, चार शहर का नाका रानीपुरा, चावला मार्केट डीडी नगर, लखनोंती गांव, पिपरोली रोड चिरवाई नाका और नौगांव पहाड़िया वाली रोड सहित अन्य मार्गों पर भी मरम्मत कराई गई। फूलबाग क्षेत्र में सड़क को समतल कराया गया। निगम के अनुसार क्षतिग्रस्त सड़कों की पेंच रिपेयरिंग का काम आगे भी जारी रहेगा।

Next Post

गर्भवती गाय की हत्या करने वाले आरोपियों का पुलिस ने निकाला जुलूस, न्यायालय में किया पेश

Mon Oct 5 , 2026
दमोह। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के नूरी नगर में शनिवार सुबह गर्भवती गाय की हत्या करने वाले 9 आरोपियों में बाबू उर्फ मजहर, सद्दाम, समीर, सादाब, मुर्सलीन, सग्गू उर्फ सगीर, एजाज आलम, शहीद, मंजूर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार शाम उन्हें न्यायालय में पेश किया है। इस दौरान […]

You May Like