नीरज सिंह ने तीन स्वर्ण एवं दो रजत पदक जीते, उदय लाल ने रिले में हासिल किया स्वर्ण

सिंगरौली: एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय बरगवां सिंगरौली के विद्यार्थियों ने भरगदा, केसला में आयोजित 5वीं ईएमआरएस राज्य स्तरीय एथलेटिक मीट में उत्कृष्ट खेल प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए विद्यालय एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया।प्रतियोगिता में कक्षा 8वीं के छात्र नीरज सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन स्वर्ण एवं दो रजत पदक अपने नाम किए। नीरज सिंह ने लंबी कूद, 100 मीटर दौड़ तथा 4&100 मीटर रिले दौड़ में स्वर्ण पदक, जबकि गोला फेंक एवं ऊंची कूद में रजत पदक हासिल किया।

इसी क्रम में कक्षा 8वीं के छात्र उदय लाल ने 4&100 मीटर रिले दौड़ में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक प्राप्त किया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर सहायक आयुक्त, जनजातीय कार्य विभाग, सिंगरौली रेखा पांचाल, विद्यालय के प्राचार्य, प्रभारी प्राचार्य एवं समस्त स्टाफ द्वारा खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की गई। खिलाड़ियों की सफलता में कोच गीता राजपूत के मार्गदर्शन एवं प्रशिक्षण की भी सराहना की गई। विद्यालय परिसर पहुंचने पर दोनों विजेता खिलाड़ियों का स्वागत किया गया।

Next Post

व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध हालत में घूमते युवक पकड़ाया

Wed Oct 7 , 2026
जबलपुर: रांझी थाना अंतर्गत व्हीकल फैक्ट्री के पास संदिग्ध हालत में घूम रहे एक युवक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। युवक ने शुरुआत में खुद को पाकिस्तान के कराची का रहने वाला हामिद अंसारी बताया, जिससे हड़कंप मच गया। हालांकि, सघन जांच के बाद पता चला कि […]

You May Like