
रहली। थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम चांदपुर में अनिल अहिरवार की हत्या कर दी गई थी. पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, न्यायालय ने दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरियादी दीनदयाल अहिरवार निवासी ग्राम चादपुर ने रिपोर्ट लेख कराई थी कि चांदपुर में अनिल पल्लेदारी करने गया था जो देर रात तक वापस नहीं आया तो बहू रोशनी अहिरवार ने अनिल को फोन लगाया था तो अनिल ने कहा था कि अभी पल्लेदारी का हिसाब हो रहा है बाद में आता हूं. फिर अनिल को देखने बस स्टैंड चांदपुर तरफ आया था जो अनिल बस स्टैंड पर पड़ा था, सिर में आई चोट के कारण अनिल की मृत्यु हो चुकी थी. अज्ञात आरोपी के विरूद्ध मामला दर्ज किया था.
विवेचना के दौरान कथन में बताया कि अंशुमान कुर्मी, परसू काछी पटेल निवासी जमनापुर परासिया एवं हल्ले यादव निवासी सलैया के द्वारा अनिल अहिरवार के साथ मारपीट कर हत्या कर दी गई थी. जो प्रकरण में आरोपियों की तलाश की गई आरोपी अंशुमान कुर्मी एवं परसू काछी पटैल को अभिरक्षा में लिया जाकर घटना के संबंध में पूछताछ की गई. जिन्होने बताया कि हल्ले यादव द्वारा अनिल अहिरवार के साथ शराब लाने के विवाद पर से हमलोगों ने हल्ले यादव के साथ मारपीट कर हत्या कर दी थी. जो आरोपियों को गिरफ्तार किया जाकर विशेष न्यायायल सागर पेश किया गया है एवं प्रकरण के अन्य आरोपी हल्ले यादव की तलाश की गई जो दस्तयाव हुआ जिसे अभिरक्षा में लिया जाकर घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.
