छौंदा टोल प्लाजा पर वाहनचालक से टोल कर्मियों की मारपीट

मुरैना: छौंदा टोल प्लाजा पर रात में टोल कर्मचारियों और वाहन चालक के बीच विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। घटना के सीसीटीवी फुटेज सामने आये हैं जिसमें टोल कर्मियों द्वारा वाहनचालक और उसके साथी के साथ मारपीट की पूरी घटना कैद हो गयी।पीडि़त छोटू तोमर ने बताया कि वह मुरैना के संजय कॉलोनी का निवासी है। अपने साथी बृजेश सिकरबार के साथ ग्वालियर से मुरैना लौट रहा था। छौंदा टोल प्लाजा पर भारी ट्रैफिक की वजह छोटू ने टोल कर्मियों से कार को जल्द निकालने का आग्रह किया जिस पर विवाद शुरू हो गया।

स्थानीय लोगों ने बताया कि टोल कर्मचारियों का व्यवहार अक्सर आक्रामक रहता है और इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। लोगों ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़ित छोटू तोमर, निवासी संजय कॉलोनी मुरैना, अपने साथी बृजेश सिकरवार के साथ ग्वालियर से मुरैना लौट रहे थे। जब उनकी कार छौंदा टोल प्लाजा पर पहुंची, उस समय वहां ट्रैफिक अत्यधिक था। छोटू तोमर ने टोल कर्मियों से निवेदन किया कि ट्रैफिक अधिक होने के कारण उनकी कार को जल्दी निकलने दिया जाए, जिससे विवाद की स्थिति बन गई।

Next Post

शिवपुरी में तीन तहसीलों के 64 गांव होंगे इधर से उधर, विस्थापन की बड़ी तैयारी

Fri Jun 6 , 2025
शिवपुरी: जिले में विस्थापन की बड़ी तैयारी है। जिसमें कई तहसीलों के कई गांव इधर से उधर किए जाएंगे। माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से जुड़े गांवों का राजस्व और वन विभाग की टीम सर्वे करेगी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक में तीन दिन में रिपोर्ट देने […]

You May Like