शिवपुरी में तीन तहसीलों के 64 गांव होंगे इधर से उधर, विस्थापन की बड़ी तैयारी

शिवपुरी: जिले में विस्थापन की बड़ी तैयारी है। जिसमें कई तहसीलों के कई गांव इधर से उधर किए जाएंगे। माधव टाइगर रिजर्व की सीमा से जुड़े गांवों का राजस्व और वन विभाग की टीम सर्वे करेगी। कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी की अध्यक्षता में बैठक में तीन दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए।दरअसल, माधव टाइगर रिजर्व 375 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इसका इको-सेंसिटिव जोन शहरी इलाके से 100 मीटर और गांवों से दो किलोमीटर तक का इलाका आता है। जिसमें शिवपुरी, करेरा और नरवर तहसील के 64 गांव आते हैं।

कलेक्टर रवींद्र कुमार चौधरी ने बैठक में कहा कि इको-सेंसिटिव जोन से किसी को विस्थापित नहीं किया जाएगा। सिर्फ यहां पर कुछ गतिविधियों पर रोक होगी। जैसे कि खनन, क्रेशर, ईंट के भट्टे और प्रदूषण फैलाने वाले उद्योग नहीं लग सकेंगे। बैठक में पटवारी सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। सभी को 64 गांवों की स्थिति की जांच कर रिपोर्ट देने को कहा गया है। इस कदम से वन्यजीव और ग्रामीण दोनों सुरक्षित रह सकेंगे।

Next Post

अवैध रेत उत्खनन रोकने जेसीबी से गढ्ढे कराए

Fri Jun 6 , 2025
दतिया: सेवडा क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन रोकने के लिए सेवडा एसडीओपी अजय चानना ने कन्दपुरा के रास्ते पर जेसीबी से गढ्ढे कराए हैं। सेवढ़ा क्षेत्र कंदनपुरा एवं बडेर सिंध नदी घाटों पर अवैध रेत खनन एवं परिवहन रोकने के लिए एस डी ओ पी सेवढ़ा अजय चानना ने खनिज […]

You May Like