नई दिल्ली 26 जुलाई (वार्ता) कांग्रेस के विधि विभाग का नयी दिल्ली के विज्ञान भवन में दो अगस्त को एक विशाल कार्यक्रम आयोजित किया जायेगा, जिसमें पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल होंगे।
इस कार्यक्रम में देश भर के 1200 से अधिक कानूनविद् और सक्रिय कार्यकर्ता शामिल होंगे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और कांग्रेस शाशित राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों को इस आयोजन में शिरकत करेंगे।
कार्यक्रम में तीन महत्वपूर्ण सत्र आयोजित किये जायेंगे। हर सत्र में एक मुख्यमंत्री, पूर्व केंद्रीय मंत्री, कांग्रेस महासचिव जैसे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। एक सत्र में श्रीमती वाड्रा भी शामिल होंगी।
Next Post
कॉर्पोरेट गिफ्टिंग में बढ़ रहा व्यक्तिगत रुचि के उत्पादों का चलन
Sat Jul 26 , 2025
नयी दिल्ली, 26 जुलाई (वार्ता) लोगों की बदलती जीवनशैली और जिंदगी में टेक्नोलॉजी की मौजूदगी बढ़ने के साथ विभिन्न मौकों पर दिये जाने वाले उपहारों की प्रकृति भी बदली है। दिल्ली के भारत मंडपम में 24 जुलाई से आयोजित तीन दिवसीय गिफ्ट वर्ल्ड एक्सपो में बड़ी संख्या में उपभोक्ता इलेक्ट्रॉनिक्स […]

You May Like
-
1 year ago
जहर का सेवन करने से तीन की मौत
-
4 months ago
जादू टोना के शक में कर दी थी बुजुर्ग की हत्या
