इंदौर:शहर में बेतरतीब ई-रिक्शा संचालन और सड़क पर गड्ढों की दोहरी मार मासूमों की जान पर भारी पड़ रही है. पालदा क्षेत्र में मल्हार स्कूल के सामने स्कूली बच्चों से भरी एक ई-रिक्शा अचानक असंतुलित होकर पलट गई. रिक्शा में करीब 10 बच्चे सवार थे. हादसे के वक्त स्कूल की छुट्टी हो चुकी थी और सभी छात्र घर लौट रहे थे.
रिक्शा पलटते ही वहां मौजूद राहगीरों और अन्य चालकों ने तुरंत बच्चों को बाहर निकाला. बारिश के कारण गड्ढों में पानी भरा हुआ था, जिससे बच्चों को बाहर निकालने में परेशानी भी हुई. हालांकि, किसी को गंभीर चोट नहीं आई, सभी बाल-बाल बच गए.
