गणिनी आर्यिका सृष्टिभूषण माताजी सासंघ का भव्य चातुर्मास स्वागत

भोपाल। पंचशील नगर में गणिनी आर्यिका श्री सृष्टिभूषण माताजी सासंघ का चातुर्मास हेतु भव्य स्वागत हुआ। दिगंबर जैन महासभा, महिला मंडल, बहू मंडल व बालिका मंडल सहित कई संस्थाओं ने जयकारों और चरण पखार कर माताजी की अगवानी की। माताजी का वर्ष 2025 का चातुर्मास मंगलवारा दिगंबर जैन मंदिर में होगा। पंचशील नगर और नेहरू नगर जैन समाज को भी एक-एक माह का अवसर दिया जाएगा। मंगलवारा महिला मंडल ने ढाई फीट का श्रीफल समर्पित किया। कार्यक्रम में समाज के अनेक प्रमुख पदाधिकारी शामिल रहे।

Next Post

अवैध कब्जा: न्याय के लिए दर-दर भटक रही विकलांग महिला

Mon Jun 16 , 2025
भोपाल। राजधानी के पद्मनाभ नगर की रहने वाली विकलांग महिला ने अपने पड़ोसी पर गंभीर आरोप लगाए हैं. महिला भूरी बाई ने कहा है कि उनके पड़ोसी आनंद जैन द्वारा उनकी जमीन पर बिना किसी वैध दस्तावेज के अवैध कब्जा किया जा रहा है. भूरी बाई कहना है कि वह […]

You May Like