प्रोजील ग्रीन एनर्जी लायेगी 700 करोड़ रुपये का आईपीओ

नयी दिल्ली, 10 सितंबर (वार्ता) सौर ऊर्जा संयंत्र बनाने में विशेषज्ञता रखने वाली कंपनी प्रोजील ग्रीन एनर्जी के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) की मंजूरी मिल गयी है।
इस प्रस्ताव में दो रुपये अंकित मूल्य वाले प्रत्येक शेयर का एक नया निर्गम शामिल है, जिसका कुल मूल्य 350 करोड़ रुपये है। इसके अलावा दो रुपये अंकित मूल्य वाले शेयरों का एक बिक्री प्रस्ताव भी शामिल है, जिसका कुल मूल्य 350 करोड़ रुपये है।
कंपनी के प्रवर्तक शोभित बैजनाथ राय 168.50 करोड़ रुपये तक और मनन हितेंद्र कुमार ठक्कर 168.50 करोड़ रुपये तक के शेयर बेचेंगे। इसके अलावा, बड़े निवेशकों में एएआर ईएम वेंचर्स तीन करोड़ रुपये तक, भावेशकुमार बचुभाई मेहता दो करोड़ रुपये तक, जया चंद्रकांत गोगरी छह करोड़ रुपये तक और मनोज मुलजी छेड़ा दो करोड़ रुपये तक के शेयर बिक्री के लिए रखेंगे।
कंपनी इस प्रस्ताव से प्राप्त शुद्ध आय का उपयोग दीर्घकालिक कार्यशील पूंजीगत व्यय, कुछ उधारों के आंशिक या पूर्ण पुनर्भुगतान/ पूर्व-भुगतान के लिए सहायक कंपनियों में निवेश, और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्यों के लिए करेगी।
नुवामा वेल्थ मैनेजमेंट और एसबीआई कैपिटल मार्केट्स इस इश्यू के मुख्य बुक रनिंग प्रबंधक हैं।
कंपनी ने 2013 में अपनी स्थापना से लेकर 30 सितंबर 2024 तक देश के 17 राज्यों और नेपाल में 125 क्लाइंट के लिए 783.98 मेगावाट की कुल स्थापित क्षमता वाली 182 सौर ऊर्जा परियोजनाओं का सफलतापूर्वक क्रियान्वयन किया है।
उसका परिचालन से प्राप्त राजस्व वित्त वर्ष 2023-24 में 948.882 करोड़ रुपये था। गत 30 सितंबर 2024 को समाप्त छमाही में उसका परिचालन से प्राप्त राजस्व 468.54 करोड़ रुपये था।

Next Post

लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और किरण जॉर्ज दूसरे दौर में, पीवी सिंधु शुरुआती दौर में हारकर बाहर

Wed Sep 10 , 2025
हांगकांग, 10 सितंबर (वार्ता) भारत के शीर्ष रैंकिंग वाले एकल खिलाड़ी लक्ष्य सेन, एचएस प्रणय और किरण जॉर्ज ने पुरुष एकल वर्ग में अपने-अपने मुकाबलों में जीत दर्ज कर हांगकांग ओपन के दूसरे दौर में जगह बना ली है। वहीं स्टार बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु महिला एकल वर्ग के शुरुआती […]

You May Like