अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश भर में होंगे आयोजन, निर्देश जारी

भोपाल। सामान्य प्रशासन विभाग ने 21 जून को मनाए जाने वाले 11वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन हेतु प्रदेश के सभी कलेक्टरों को विस्तृत निर्देश जारी किए हैं। मंत्रालय से जारी पत्र में कहा गया है कि सभी जिलों में सरकारी, अर्ध-सरकारी और अन्य संस्थाओं में योग दिवस के कार्यक्रम आयोजित कराए जाएं। इस बार सभी आयोजकों को योग दिवस से संबंधित कार्यक्रमों के लिए पंजीयन कराना होगा।

ग्राम पंचायत स्तर तक आयोजन किए जाएंगे।

कार्यक्रम जिले के पंचायत मुख्यालयों, वार्डों और नगर निकायों में जनप्रतिनिधियों की सहभागिता से आयोजित किए जाएंगे। विभिन्न योग संस्थाओं जैसे पतंजलि योग संस्थान, श्रीराम फाउंडेशन, हार्टफुलनेस संस्था, एम.पी. योग परिषद समेत अन्य सहयोगी संस्थाओं के प्रशिक्षकों और वॉलंटियर्स की मदद लेने को कहा गया है। जबकि 21 जून को सुबह 6:00 बजे से 7:45 बजे तक योग कार्यक्रम होगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री द्वारा दिए गए संदेशों का सीधा प्रसारण सभी स्थानों पर किया जाएगा।

इधर,19 और 20 जून को योग प्रशिक्षकों और वॉलंटियर्स को ऑनलाइन प्रशिक्षण भी दिया जाएगा, जिसकी व्यवस्था आयुष विभाग करेगा।

Next Post

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के पति ने पूर्व मंत्री के नाम पर पर्यवेक्षक को धमकाया, FIR 

Thu Jun 19 , 2025
अशोकनगर। जिले में पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा के नाम पर धमकाने का मामला सामने आया है। यह धमकी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पति द्वारा महिला एवं बाल विकास की पर्यवेक्षक को दी गई है। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के पति द्वारा धमकी मिलने के बाद पर्यवेक्षक द्वारा इसकी शिकायत थाने में की […]

You May Like

Play sound