जबलपुर: माढ़ोताल थाना अंतर्गत कटंगी वायपास सर्विस रोड में बाइक सवार बदमाशों ने एक कार को रोककर युवक पर चाकू से हमला कर दिया इसके बाद फोर व्हीलर में तोड़फोड़ करते हुए फरार हो गए।पुलिस ने बताया राजकुमार पटैल 52 वर्ष निवासी ग्राम औरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि कटंगी वायपास में पान की दुकान चलाता है ब्रेजा गाड़ी से परिचित के बल्लू चडार केा साथ लेकर औरिया गांव जा रहा था.
कटंगी वायपास सर्विस रोड पहुॅचा तो सामने से कुछ लड़के मोटर सायकलो से आये और रास्ता रोककर उसकी बे्रजा गाड़ी को रोक लिये और एक लडके ने चाकू से हमलाकर बल्लू कोचोटें पहॅुचा दी। उसकी ब्रेजा गाडी में तोड़फोड़ कर जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। अज्ञात लड़कों की उम्र लगभग 19-21 वर्ष होगी।
