
जबलपुर। चार श्रम कानून में परिवर्तन से श्रमिक वर्ग खासा आक्रोशित हो चुका है। आलम ये है कि देश के तमाम केंद्रीय ट्रेड यूनियनों द्वारा इसका विरोध किया जा रहा है। सोमवार को ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन का राष्ट्र व्यापी संघर्ष का आगाज सभा के साथ शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार चार लेबर कोड के खिलाफ ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन जबलपुर में चार दिवसीय आंदोलन कर रही है।
कर्मचारियों की मुख्य मांगों में चार श्रम कानून को निरस्त करना, ओल्ड पेंशन स्कीम बहाली करना, रिक्त पड़े पदों को भरना, निगमीकरण को निरस्त करना अनुकंपा नियुक्ति हंड्रेड परसेंट प्रदान करना मुख्य है। ऑल इंडिया डिफेंस एम्पलाइज फेडरेशन के चार दिवसीय आंदोलन को लेकर 10 फरवरी को कर्मचारियों द्वारा काला बैच धारण कर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा वहीं 11 फरवरी को निर्माणी के कर्मचारियों में जागरूकता फैलाई जाएगी फिर 12 फरवरी को ड्यूटी समय से एक घंटा देरी से निर्माणी में उपस्थिति दर्ज कराकर आंदोलन को मजबूती दी जाएगी।
सोमवार को आंदोलन के पहले दिन जीसीएफ के विद्यानगर गेट पर सुबह 7:30 बजे से द्वार सभा का आयोजन किया गया । कार्यक्रम में मुख्य वक्ता राजा पांडे, अमित चंदेल, विवेक शुक्ला, देवेंद्र प्रताप
द्वारा निर्माणी की समस्याओं एवं निदान पर जोर दिया गया वहीं अमित चंदेल द्वारा लेबर कोड की विसंगतियों के बारे में मंच से चर्चा की गई।
एआईडीईएफ कर्मचारियों के साथ है…
इस दौरान कर्मचारियों ने एक फेडरेशन द्वारा लेबर कोड के समर्थन देने को लेकर नाराजगी व्यक्त दर्ज कराई गई और कहा कि यह कर्मचारियों के आंदोलन को कमजोर करने की साजिश है , मगर मजदूर संघ हथौड़ा के अध्यक्ष विनय गुप्ता द्वारा कहा गया की ऑल इंडिया डिफेंस एंप्लॉय फेडरेशन कर्मचारियों के हितों में सदैव अग्रणी रहा। इस मौके पर सचिव जेसीएम काउंसिल उत्तम विश्वास ,सैकत बनर्जी, कृष्ण कुमार शर्मा ,कार्य समिति सदस्य बीरबल सिंह, आशीष विश्वकर्मा, पार्थ ओझा, राहुल गुप्ता सहित यूनियन के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी रही।
