अज्ञात वाहन ने चार भैंसों को कुचला, सभी की मौत

छतरपुर। जिले के बमीठा-झांसी नेशनल हाईवे 75 पर शुक्रवार सुबह करीब 4 बजे एक अज्ञात वाहन ने चार भैंसों को टक्कर मार दी, जिससे सभी भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा सौरा गांव के पास हुआ। वाहन चालक घटना के बाद फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, मृत भैंसें सौरा गांव के अशोक पटेल और उनके भाई नवल की थीं। गुरुवार सुबह उन्हें चराने के लिए घर से निकाला गया था, लेकिन देर रात तक ये वापस नहीं लौटीं। शुक्रवार सुबह हादसे की जानकारी मिलने पर ओरछा रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा बनाकर मृत भैंसों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ग्रामीणों ने सड़क पर पड़ी भैंसों का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वीडियो में चारों भैंसें सड़क पर पड़ी नजर आ रही हैं, जबकि ग्रामीणों ने अन्य वाहनों को रोकने के लिए बैरिकेड लगाए। मृत पशुओं की अनुमानित कीमत लगभग 4 लाख रुपये बताई जा रही है।

ओरछा रोड थाना प्रभारी दीपक यादव ने बताया कि अज्ञात वाहन की तलाश जारी है। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी और मृत भैंसों को सड़क से हटाकर उनका पोस्टमार्टम कराया गया।

Next Post

आठ प्रतिशत विकास दर को बनाए रखने के लिए श्रम प्रधान क्षेत्रों में रोजगार सृजन जरूरी: एनसीएईआर रिपोर्ट

Fri Dec 12 , 2025
नयी दिल्ली, 12 दिसंबर (वार्ता) भारत में रोजगार वृद्धि मुख्य रूप से स्वरोजगार में बढ़ोतरी के कारण हो रही है, जबकि कुशल श्रम बल की ओर परिवर्तन धीमा रहा है। यह बात नेशनल काउंसिल ऑफ एप्लाइड इकोनॉमिक रिसर्च (एनसीएईआर) की एक रिपोर्ट में कही गई है। रिपोर्ट में कहा गया […]

You May Like