सिवनी: सिवनी जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिसमें सिद्धू हॉस्पिटल की टीम ने हाई रिस्क प्रेगनेंसी का सफल ऑपरेशन कर एक महिला के तीन बच्चों का सुरक्षित जन्म कराया है। सिद्धू हॉस्पिटल के संचालक डॉ. जी.एस. सिद्धू ने बताया कि जिले की केवलारी अंतर्गत ग्राम की एक महिला का अत्यंत जोखिमपूर्ण ऑपरेशन उनकी टीम द्वारा सफलतापूर्वक किया गया। डॉ. सिद्धू ने बताया कि मरीज के गर्भ में तीन शिशु थे और 2 साल पहले भी सीजेरियन हो चुका था।
7वें महीने में तकलीफ होने पर टीम ने 2 माह तक गहन निगरानी रखी। और 20 अप्रैल, को इमरजेंसी सीजेरियन से तीनों बच्चों का सुरक्षित जन्म हुआ। माँ और तीनों शिशु स्वस्थ हैं। इस उपलब्धि पर टीम सिद्धू हॉस्पिटल को गर्व है। कि ऐसा चमत्कार सिवनी जिले में देखने को मिला जो बहुत कम देखने और सुनने को मिलता है इस उपलब्धि के कारण आज सिंधु हॉस्पिटल का नाम पूरे मध्य प्रदेश में सुनेंगे वहीं जब ऑपरेशन टीम में डॉ. एम.एस. नागले, डॉ. जी.एस. सिद्धू, डॉ. दीक्षा बिसेन, डॉ. शुभम राय, डॉ. मुकेश अहिरवार, डॉ. विनोद दहायत शामिल थे।
