इंदौर: आज शाम कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफा की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने को लेकर पुलिस और कार्यकर्ताओं में झड़प हो गई. इस दौरान पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा पुतला जलाने पर वाटर केनन, फर्द इंस्टीगियुशन का उपयोग कर पुतला बुझाने की कोशिश की, लेकिन कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार के दूसरे पुतले को जला दिया. प्रदर्शन में पुलिस ने वाटर केनन के साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर ड्राई केमिकल भी उड़ाया.
एआईसीसी के निर्देश पर शहर कांग्रेस द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ पूरे देश में आंदोलन किया जा रहा है. आज इंदौर में भी कांग्रेस द्वारा बड़ा गणपति चौराहा से टोरी कार्नर चौराहे तक पैदल मार्च कर प्रदर्शन किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता ज्ञानेश कुमार के खिलाफ नारेबाजी कर इस्तीफे की मांग करते हुए टोरी कॉर्नर चौराहे पर पहुंचे. टोरी कॉर्नर चौराहे पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाया गया. कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला जलाने के दौरान पुलिस ने वाटर केनन, फायर इंस्टीगियुशन चलाकर पुतला छीनने की कोशिश की.
इस बात को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प भी हुई. पुलिस ने कांग्रेसियों पर ड्राई केमिकल का उपयोग किया. इसके बावजूद कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का दूसरा पुतला जला दिया. प्रदर्शन के दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष चिंटू चौकस, नेता प्रतिपक्ष सोनिला मिमरोट भाटिया, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजेश चौकसे, दीपू यादव, पार्षद राजू भदौरिया, पिंटू जोशी, अमन बजाज, अंसाफ अंसारी, रफीक खान, सादिक खान, कुणाल सोलंकी, शैफू वर्मा, सीमा सोलंकी, अफसर पटेल, अमित चौरसिया, संजय बाकलीवाल, सुदामा चौधरी, सभी ब्लॉक एवं वार्ड अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे.
