सीहोर। वार्ड 31 के जमशेद नगर में पुल निर्माण सहित विभिन्न विकास कार्यों को लेकर वार्डवासियों ने नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर को ज्ञापन सौंपा. नागरिकों ने पुल निर्माण के साथ सड़क, नाली, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक विकास कार्य शीघ्र कराने की मांग रखी. नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने अधिकारियों को जमशेद नगर में करीब 5 मीटर चौड़े नए पुल का नए सिरे से निर्माण कराने के लिए शीघ्र कार्रवाई करने के निर्देश दिए. साथ ही वार्ड में सड़क, नाली, स्वच्छता सहित अन्य विकास कार्यों को भी जल्द पूरा कराने का आश्वासन दिया. ज्ञापन देने वालों में मज्जू पठान, नदीम, अरशद, समीर, नायब सर, सलमान एवं सईद सहित वार्ड के अन्य नागरिक उपस्थित थे.
