जबलपुर: बरगी पुलिस को शराब तस्कर चमका देकर भाग निकला। हालांक पुलिस ने अवैध रूप से मोटर सायकिल में परिवहन कर ले जायी जा रही 60 लीटर शराब एवं बाइक जब्त कर ली है।बरगी थाना प्रभारी हेमंत कुमार ने बताया कि मानेगांव श्रमोदय विद्यालय के पास सर्विस रोड में दबिश दी गई.
पुलिस को देखकर अंधेरेे का फायदा उठाकर तस्कर बाइक क्रमांक एमपी 20 एन एन 1737 छोडक़र भाग गया। बाइक में बंधे 4 डिब्बों केा चौक करने पर 60 लीटर कच्ची शराब भरी मिली। जिसे मोटर सायकल के जप्त करते हुये आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए तस्कर की तलाश जारी है।
